मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जन्मदिन पर बधाइयों की झड़ी, मोदी,शाह और नबीन सहित शीर्ष नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन्मदिन के अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व और कार्यों की सराहना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई संदेश में कहा कि डॉ. यादव मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना भी की।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ,केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। साथ ही बाबा महाकाल से उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना की गई।

Next Post

गौ सेवा से शुरू किया जन्मदिन, सीएम डॉ यादव ने दी परंपरा को प्राथमिकता

Wed Mar 25 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार 25 मार्च को अपने जन्मदिन की शुरुआत गौ सेवा के साथ की। उन्होंने गौ माता को ग्रास खिलाया और स्नेहपूर्वक उनका दुलार किया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय संस्कृति में गौ सेवा के महत्व को रेखांकित करते हुए दिन की शुरुआत सकारात्मक भाव […]

You May Like