जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत सरस्वती घाट के पास एक आटो में नवजात शिशु लावारिस हालात में रोते बिलखते मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिशु को मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक उमेश बर्मन 45 वर्ष निवासी सरस्वती घाट ने सूचना दी कि उसकी सरस्वती घाट मंदिर के सामने प्रसाद की दुकान है जिसे उसकी पत्नि तुलसा बाई चलाती है, वह ड्राईवरी करता है। रोजाना की तरह आटो लाकर दुकान के सामने खडा कर घर चला गया था शुक्रवार सुबह 7 बजे वह एवं पत्नि तुलसा बाई बर्मन दुकान खोलने आये तभी उसके आटो के अंदर से किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी, पास जाकर देखे तो आटो में एक नवजात शिशु 1-2 दिन का एक मटमैले शॅाल में लिपटा हुआ लावारिस हालत में असुरक्षित पडा था। नवजात शिशु को तत्काल मेडिकल कालेज में सुरक्षार्थ रखवाया गया।
ऑटो में रोता बिलखता मिला नवजात
