दूल्हे के पिता की निकली लाइसेंसी बंदूक

सतना : वैवाहिक आयोजन में फायरिंग कर बच्चे को घायल करने के मामले में पुलिस द्वारा गोली चलाने वाले के साथ-साथ असलहे के लाइसेंस धारक को भी गिरफ्तार कर लिया. गोली दूल्हे के पिता की लाइसेंसी बंदूक से चलाई गई थी.कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी से मिली जानकारी के अनुसार मैहर बाइपास पर रिया मैरिज गार्डेन में सोमवार की रात को वैवाहिक आयोजन के दौरान गोली चलने से 10 वर्षीय बालक के बुरी तरह घायल हो जाने की घटना सामने आई थी.

इस मामले में शुरुआत में हर्ष फायरिंग का एंगल सामने आया. लेकिन जब पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो यह जानकारी सामने आई कि किसी बात को लेकर रोकट-टोक करने पर सागल पाण्डेय नामक व्यक्ति द्वारा सामने खड़े 10 वर्षीय बालक पर गोली चला दी गई थी. गाली लगने से गंभीर तौर पर घायल बालक को उपचार के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया था. लिहाजा पुलिस ने सागर पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया. इसी कड़ी में पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए बंदूक के लाइसेंस धारक पुरुषोत्तम उर्फ रामप्रसन्न यादव को भी गिरफ्तार कर लिया. सागर पाण्डेय द्वारा जिस लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से गोली चलाई गई थी वह दूल्हे के पिता पुरुषोत्तम की थी

Next Post

ट्रेन में चढऩे के प्रयास में नीचे गिरी छात्रा, मौत

Thu Feb 12 , 2026
सतना : रेलवे स्टेशन पर बुधवार तडक़े उस वक्त एक दर्दनाक हादसा सामने आ गया जब चलती ट्रेन में चढऩे के प्रयास में एक छात्रा अपनी जान गवां बैठी. हलांकि छात्रा को फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जांच करते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया. रीवा की छात्रा […]

You May Like