
उज्जैन। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में महिला ई-रिक्शा चालक पिंकी से मुस्लिम युवक जाहिद द्वारा अभद्रता और सवारी बैठाने से रोकने का मामला सामने आया। शिकायत के लिए पिंकी बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ देवासगेट थाने पहुंचीं, लेकिन व्यवहार से नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर देवासगेट चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी हुई। वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप और कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। पिंकी की शिकायत पर पुलिस ने जाहिद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
