शिक्षा से बना जा सकता है आत्मनिर्भर एवं स्वाबलंबी

पानसेमल। “वी रिंग द बेल” कार्यक्रम के तहत जन जागरण किया जा रहा है। जन विकास समिति वाराणसी सहयोगी संस्था संत अगस्टिन सोशल सर्विस सोसायटी द्वारा दिवड़िया आंगनबाड़ी केंद्र,पटेल फलिया बंधारा खुर्द में बच्चों एवं ग्रामीणों को सी.बी.आर.राजेंद्र बरडे,दिलीप डुडवे द्वारा गतिविधियो के माध्यम से ताली बजाना,सीटी बजाना,रैली के माध्यम से कार्यक्रम जागरूक करते हुए राजेंद्र बरडे द्वारा समावेशी शिक्षा का महत्व बताया गया कि समावेशी शिक्षा छात्रों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी व्यक्ति बनाने में किस प्रकार मदद करती है,तथा समुदाय की उन्नति और राज्य की समृद्धि में अपने तरीके से योगदान दे सकते है ।इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

राष्ट्रीय राजमार्ग 34 के उन्नयन की स्वीकृति के लिए यादव ने गडकरी का माना आभार

Wed Apr 9 , 2025
भोपाल, 09 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के उन्नयन की स्वीकृति और अन्य विकास कार्यों की बहुमूल्य सौगात प्रदान करने पर केंद्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार माना। डॉ यादव ने कहा है कि राज्य में विकास की […]

You May Like