सचदेवा ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्लीवासियों से की सामाजिक बुराई को दूर करने की अपील

नयी दिल्ली 15 अगस्त (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए सामाजिक बुराइयों को दूर करने की अपील की।

श्री सचदेवा ने इस मौके पर पहलगाम में आतंकवादी हमले में शहीद हुए लोगों को याद करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना को बधाई दी।

श्री सचदेवा ने कहा, ”10 वर्ष के अराजक शासन के बाद 79वां स्वतंत्रता दिवस दिल्लीवासियों के लिए विशेष हर्ष का दिन लेकर आया है और हम सब प्रदेश सरकार के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजधानी को नया स्वरूप देने का संकल्प लेते हैं।”

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस बड़े राष्ट्रीय ध्येय संकल्पों के साथ ही सामाजिक बुराइयों से मुक्ति का संकल्प लेने का भी दिन है। उन्होंने कहा,“ यह खेद का विषय है कि स्वतंत्र भारत के 79 वर्ष बाद भी महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी समाजिक बुराई हमें शर्मसार करती हैं।”

श्री सचदेवा ने दिल्लीवासियों से बहन, बेटियों और बहुओं को घूरती आंखों से मुक्त करवाने का संकल्प लेने की अपील की, ताकि वे खुल कर अपना जीवन जी सकें।

इस अवसर पर सांसद एवं दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी, संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री विष्णु मित्तल, उपाध्यक्ष एवं विधायक राजकुमार भाटिया और पार्टी के कई नेता मौजूद थे।

 

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने किश्तवाड़ हादसे पर एलजी मनोज सिन्हा और सीएम अब्दुल्ला से की बात

Fri Aug 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लाल किले के प्राचीर से देश से संबोधित करने के बाद जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार को बादल फटने के प्राकृतिक हादसे में प्रभावित लोगों के राहत बचाव को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला से […]

You May Like

मनोरंजन