प्रधानमंत्री मोदी ने किश्तवाड़ हादसे पर एलजी मनोज सिन्हा और सीएम अब्दुल्ला से की बात

नयी दिल्ली, 15 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लाल किले के प्राचीर से देश से संबोधित करने के बाद जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार को बादल फटने के प्राकृतिक हादसे में प्रभावित लोगों के राहत बचाव को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला से बात की और केन्द्र की ओर से सभी तरह की सहायता का आश्वासन दिया।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोनों नेताओं के साथ फोन पर बातचीत में किश्तवाड़ में बादल फटने और बाढ़ के चलते हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की। इस बातचीत में प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस प्राकृतिक आपदा की वजह से प्रभावित हुए लोगों की जल्द से जल्द मदद के लिए हर मुमकिन कदम उठाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखे एक पोस्ट में कहा, “जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने और बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं। मौजूदा हालात पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। ज़रूरतमंदों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।”

Next Post

मोदी का संबोधन बासी और नीरस : कांग्रेस

Fri Aug 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12वें भाषण को बासी, पाखंड से भरा और नीरसतापूर्ण करार देते हुए कहा है कि उन्होंने वही सब नारे दोहराये हैं जो वह हर साल सुनाते रहे हैं। कांग्रेस संचार विभाग […]

You May Like