
जबलपुर। मझौली थाना अंतर्गत पशु चिकित्सा के सामने बस का इंतजार कर रहे तीन युवकों को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों को चोटें आ गई जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस के मुताबिक संजू लाल पटेल 30 वर्ष निवासी फनवानी मझगवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ऑर्डर पर खाना बनाने का काम करता है। भाई पिंकू पटेल एवं अन्य साथी जित्तू केवट, राजेश बर्मन के साथ मझौली शादी में खाना बनाने आया था जहां से रात लगभग 8-20 बजे सिहोरा जाने के लिये पशु चिकित्सा मझौली के सामने के पास मेन रोड किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे रात लगभग 8-30 बजे वह फोन पर बात कर रहा था तभी मझौली तरफ से आ रही मोटर सायकल क्रमांक एमपी 21 जेड एच 3633 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये आया और बीच रोड में जानवर बैठे हुये थे जो अपनी मोटर सायकल मोड़ते हुये उसके भाई पिंकू, जित्तू, राजेश केा टक्कर मार दिया जिससे तीनों को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आयीं, मोटर सायकल चालक भी गिर गया जो मौका देखकर अपनी मोटर सायकल से भाग गया।
