
रीवा। शहर के सिविल लाइन थाना अन्तर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में शाम को बस के टायर में हवा भरते समय अचानक धमाका हुआ. जिससे हवा भर रहा युवक हवा में उछल गया और उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटे आई है. जिसे आनन-फानन उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक शेराज खान एक बस के टायर में हवा भर रहा था. कुछ देर हवा भरने के बाद अचानक टायर में जोर का धमाका हुआ और शेराज हवा के साथ आसमान में उछल कर दूर जा गिरा. जिससे उसके हाथ पैर में गंभीर चोट आई है. धमका होते ही हडकम्प मच गया. आसपास के लोग पहले समझ नही पाए कि क्या हुआ. जब धूल का गुबार हटा तो देखा कि युवक घायल अवस्था में पड़ा था. जिसे आनन-फानन उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया.
