सतना : जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्तगोदावरी में शनिवार शाम एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया.ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया जिसके बाद पुलिस ने उनकी बाइक जब्त कर हिरासत में ले लिया है.
पीड़ित महिला पुरानीखेर से पैदल अपने घर गुप्तगोदावरी की ओर जा रही थी तभी बाइक सवार दो युवकों ने मौका पाकर उसके गले से सोने की चेन झपट ली और भागने लगे.महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण तुरंत हरकत में आ गए और घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा.पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के गर्गपुर निवासी आदेश पाण्डेय और बदौसा निवासी सौरव गौतम के रूप में हुई है.महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
