कार वाशिंग सेंटर पर करंट से नाबालिग कर्मचारी की मौत

इंदौर. हीरानगर इलाके में कार वॉश सेंटर पर काम कर रहे नाबालिग की करंट लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने मर्ग जांच पूरी कर सेंटर मालिक पर लापरवाही का केस दर्ज किया है.

घटना 2 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे यूएस कार वॉशिंग सेंटर, कनकेश्वरी मैदान, हीरानगर में हुई थी. पुलिस के अनुसार मृतक भोला, पिता लखन बोरियाले, निवासी नंदानगर, सेंटर पर गाड़ी धो रहा था. इस दौरान पानी का पाइप ऊपर ले जाने पर वह ऊपर से गुजरे बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे करंट लगा और मौके पर ही मौत हो गई. मामले की मर्ग जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि सेंटर मालिक उत्तम, पिता नारायण सिंह ठाकुर, निवासी सुंदर नगर मेन गौरीनगर, नाबालिग से बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम करवा रहा था. वहीं बिजली के खुले तारों के बावजूद आवश्यक सुरक्षा उपाय भी नहीं किए गए थे. जांच के आधार पर पुलिस ने सेंटर संचालक के खिलाफ लापरवाही से मृत्यु का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Next Post

ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाला शातिर तस्कर पलासिया पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sat Dec 6 , 2025
इंदौर. पुलिस ने बड़ी ग्वालटोली इलाके से ब्राउन शुगर बेचने वाले एक शातिर तस्कर को पकड़ा है. आरोपी से 8.13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है. जोन-3 डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी संयोगितागंज के मार्गदर्शन में थाना पलासिया प्रभारी सुरेंद्र […]

You May Like