राष्ट्रपति ने पावरग्रिड को मानव संसाधन प्रबंधन हेतु स्कोप एमिनेंस अवॉर्ड से नवाजा

नई दिल्ली:भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न सार्वजनिक उपक्रम पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को मानव संसाधन प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य हेतु स्कोप एमिनेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 29 अगस्त को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार पावरग्रिड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर. के. श्रीवास्तव तथा निदेशक (कार्मिक) बी. एस. निदवे ने ग्रहण किया। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, सार्वजनिक उपक्रम विभाग के सचिव, स्कोप के अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
यह अवॉर्ड पावरग्रिड की कर्मचारी-केंद्रित नीतियों, नेतृत्व विकास, नवाचार, सहभागिता और समय प्रबंधन की संस्कृति को बढ़ावा देने की सराहना के रूप में प्रदान किया गया है।
पावरग्रिड वर्तमान में 286 सब-स्टेशनों, 1,80,849 सर्किट किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइनों और 5,74,331 एमवीए ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता का सफल संचालन कर रहा है। नवीनतम तकनीकों के प्रयोग और डिजिटलीकरण को अपनाते हुए कंपनी ने 99.85% की औसत ट्रांसमिशन प्रणाली उपलब्धता बनाए रखने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

Next Post

भिंड में 5 साल की मासूम से चॉकलेट का लालच देकर दुष्कर्म

Tue Sep 2 , 2025
भिंड:शहर के वार्ड 26, भवानीपुरा के सरोज नगर में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के 22 वर्षीय युवक मोनू गोस्वामी ने चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची जब रोते हुए घर लौटी तो मां को पूरी घटना बताई। परिवार ने तुरंत सिटी कोतवाली […]

You May Like