नशे में धुत छोटे भाई ने गालियों के शक में बड़े भाई पर चलाई मोगरी

इंदौर: परदेशीपुरा के कुलकर्णी का भट्टा में शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई पर हमला कर दिया. पत्नी से बातचीत कर रहे अनिल सैनी की बातों को महेश ने अपने खिलाफ समझ लिया. इसी गलतफहमी में दोनों के बीच कहासुनी हुई और महेश ने घर में रखी लकड़ी की मोगरी से अनिल के हाथ पर वार कर दिया. हमले में उसकी उंगली फट गई.अनिल सैनी पिता रघुनाथ सैनी के मुताबिक रात में वह पत्नी संगीता के साथ घर पर बातचीत कर रहा था. इसी दौरान छोटा भाई महेश शराब के नशे में वहां पहुंचा. बातचीत को लेकर उसने आपत्ति जताई और अनिल से विवाद करने लगा. अनिल ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन महेश और भड़क गया. विवाद के दौरान महेश ने कपड़े धोने की मोगरी उठाई और अनिल के हाथ पर हमला कर दिया. चोट लगने से अनिल की उंगली से खून निकलने लगा. शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो महेश मौके से निकल गया. अनिल ने बाद में पुलिस को शिकायत की. थाना प्रभारी आरडी कानवा का कहना है कि मामले में शिकायत मिली है, घायल के बयान के आधार पर घटना की जांच की जा रही है.

Next Post

कश्मीर में तिरंगा आन- बान और शान के साथ लहराते हुए देखना सभी भारतीयों के लिए गर्व का विषय: नवीन

Wed Aug 12 , 2026
नयी दिल्ली 12 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को कहा कि कश्मीर में तिरंगा आन- बान और शान के साथ लहराता हुआ नजर आ रहा है जो सभी भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है। श्री नवीन आज यहां कर्तव्य पथ पर […]

You May Like