इंदौर: मूसाखेड़ी इलाके में एक युवती को नशा कराकर दुष्कर्म करने वाले युवक को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। मंगलवार रात को हुई इस कार्रवाई में खुलासा हुआ कि आरोपी न केवल फर्जी नाम से रह रहा था, बल्कि उसके मोबाइल में कई अन्य लड़कियों के फोटो, वीडियो और चैटिंग भी मिली हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि मूसाखेड़ी क्षेत्र के एक मकान में एक युवक युवती को ड्रग्स पिलाकर कुछ संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है। सूचना पर संगठन के नेता मानसिंह और लकी बाहुबली वहां पहुंचे। जब युवक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम अभिषेक बताया, लेकिन दस्तावेजों की जांच में उसका असली नाम जीशान पठान निकला।
कार्यकर्ताओं ने मौके पर पुलिस को बुलाया और युवक को सौंप दिया। आजाद नगर पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में जीशान ने कबूला कि वह युवती से करीब पांच वर्षों से परिचित है और अक्सर नशा करता है। इस दौरान वह कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है।पुलिस द्वारा जब उसका मोबाइल चेक किया गया, तो उसमें कई अन्य लड़कियों के फोटो, वीडियो, चैटिंग और नंबर मिले, जिससे अंदेशा है कि वह अन्य युवतियों को भी निशाना बना चुका है।
फिलहाल जीशान को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है।बजरंग दल के प्रवीण दरेकर ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि संगठन लगातार ऐसे मामलों पर नजर रखे हुए है और यदि ऐसे तत्वों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो समाज में ज़हर फैलता रहेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी पर सख्त धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।
