नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बदहाल, चिकित्सक के सभी पद खाली

रीवा।मऊगंज जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा चुकी है, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की हालत यह है कि न तो चिकित्सक है और न ही स्टाफ, नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कई पद खाली है और यहा उपचार के लिये मरीजो को भटकना पड़ता है. मेडिकल विशेषज्ञ का एक पद स्वीकृत है जो खाली है. सर्जरी का एक पद स्वीकृत, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, निश्चेतना विशेषज्ञ, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी, दंत चिकित्सा अधिकारी के एक-एक पद स्वीकृत है और सभी पद खाली है. कुल मिलाकर एक भी डाक्टर यहा पदस्थ नही है. यह खुलासा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी से हुआ है. चिकित्सा अधिकारी के तीन पद है जिसमें एक पद भरा है. इसी तरह से एएनएम के 35 पद स्वीकृत है और पांच पद अभी भी खाली है. अस्पताल सहायक का भी पद खाली है. डे्रसर, वार्डब्वाय, वार्ड आया के दो-दो पद स्वीकृत है और दोनो खाली है. यह हाल 30 बिस्तर वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नईगढ़ी का है.

Next Post

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुंबई भेजी गई ट्रक हादसे की पीड़िता

Sat Sep 20 , 2025
इंदौर. एयरपोर्ट रोड पर 15 सितंबर को हुए दर्दनाक ट्रक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई युवती संस्कृति वर्मा के इलाज को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बड़ा निर्णय लिया. मुख्यमंत्री के निर्देश पर शनिवार संस्कृति को एयरलिफ्ट कर मुंबई इलाज के लिए भेजा गया. […]

You May Like