मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुंबई भेजी गई ट्रक हादसे की पीड़िता

इंदौर. एयरपोर्ट रोड पर 15 सितंबर को हुए दर्दनाक ट्रक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई युवती संस्कृति वर्मा के इलाज को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बड़ा निर्णय लिया. मुख्यमंत्री के निर्देश पर शनिवार संस्कृति को एयरलिफ्ट कर मुंबई इलाज के लिए भेजा गया. जहां बॉम्बे हॉस्पिटल में उसकी विशेष सर्जरी होगी.

ज्ञात हो कि हादसे के बाद से ही संस्कृति का इंदौर में इलाज चल रहा था. डॉक्टरों ने उसका हाथ ऑपरेट किया था, लेकिन संक्रमण का खतरा बढ़ने से चिंता गहराने लगी. स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल मुंबई शिफ्ट करने के निर्देश दिए. उनके आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टरों की टीम सक्रिय हुई और कुछ ही घंटों में संस्कृति को एयर एंबुलेंस से मुंबई रवाना कर दिया. परिजनों ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय पर आभार जताया और कहा कि समय पर मिले इस सहयोग से उनकी बेटी के स्वस्थ होने की उम्मीद और मजबूत हुई है.

Next Post

प्रधान आरक्षक की मौत के बाद बीमा राशि का चेक प्रदान

Sat Sep 20 , 2025
रीवा।पुलिस प्रशिक्षण शाला रीवा में पदस्थ स्वर्गीय सोमनाथ सिंह (प्रधान आरक्षक ट्रेड ) की पत्नी श्रीमती प्रीति सेन को स्टेट बैंक रीवा के सामान्य मृत्यु बीमा के तहत 10 लाख का चेक पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन के द्वारा प्रदाय किया गया. इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश मिश्रा […]

You May Like