सीधी : कृषि विभाग द्वारा किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए थे। प्रयोगशाला परीक्षण में निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए नमूनों के संबंध में संबंधित विक्रेताओं को बीज विक्रय पर प्रतिबंध लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उप संचालक कृषि आर.एस. गुप्ता ने बीज अधिनियम, 1983 की धारा 15 (बी) के प्रावधानों के तहत 15 बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
निरस्त किए गए लाइसेंस धारियों में न्यू रिंकू बीज भंडार सब्जी मंडी सीधी से धान यूएस-क्रांति-111 लॉट क्र. यूएस/2601, न्यू राहुल बीज भंडार झगरहा सीधी से धान एनपी 1818 लॉट क्र. डीटीएन565662, सुरेश बीज भंडार सराफा बाजार सीधी से धान आईआर-64, लॉट क्र. एपीआर 26-36-1189 (पी)-एनके 01851, न्यू महिमा कृषि क्लीनिक पुराना बस स्टैण्ड सीधी से धान भारती-121 लॉट क्र. 24आर-21385 तथा जायसवाल बीज भंडार सब्जी मंडी सीधी से धान किरण
गोल्ड लॉट क्र. एफ630आरएन65 शामिल हैं।
इसी क्रम में प्रभु भाई बीज भंडार ग्राम दादर-जोगी पहाड़ी मझौली से धान कस्तूरी प्लस लॉट क्र. केएस265 के 702, राजेश खाद बीज भंडार नदहा-मड़वास से धान एनएसएल-1010 लॉट क्र. आईटीवाई 671272, कमलेश बीज भंडार, ग्राम ताला से धान यूएस-6201 लॉट क्र. एक्स000000341, बैस बीज भण्डार ग्राम मझौली, पोस्ट भुइमाड़ से तिल टीएल श्वेता-11 लॉट क्र. एमएलपीएल-102 एवं धान आईआर-64 लॉट क्र.एनओवी-25-24-8553 तथा गुरु बीज भंडार, ग्राम भदौरा से धान प्रिया लॉट क्र. 4645 एसआर461 के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।
इसके अलावा साहू बीज भंडार ग्राम भुइमाड़ से मक्का हाइब्रिड जीके-3101 लॉट क्र. डब्ल्यूपीएफ 054249, भाव्या बीज भण्डार ग्राम कुचवाही सिहावल से धान यूएस-6201 लॉट क्र. एक्स000000341, यथार्थ ट्रेडर्स बहरी से धान न्यू गोविंदा लॉट क्र. 256 के015 जीजीडीओटी दिनांक 10.01.26, बृजेश बीज भंडार अमरपुर सिहावल से धान बलेट लॉट क्र. के 260017पीबीआर तथा धर्मेन्द्र कृषि बीज भण्डार हटवाखास टोला सिहावल से धान बॉस-31 प्लस लॉट क्र. 88643264 के लाइसेंस भी निरस्त किए गए हैं।
