रीवा में शाम से फिर शुरू हुई मुसलाधार आफत की बारिश

रीवा, जिले में बुधवार की रात झमाझम बारिश हुई थी, जिसके बाद बाढ़ जैसे हालात जिले में बन गये. 35 घंटे बारिश थमने के बाद जहा नदियों का जल स्तर नीचे घटा और लोगो ने राहत की सांस ली. वही शुक्रवार की शाम से एक बार फिर तेज गरज के साथ मुसलाधार बारिश शुरू हो गई है. शुरू हुई बारिश से निचली बस्तियों के लोगो एवं प्रशासन की सांस फूलने लगी है. बारिश से शहर से गुजरने वाली बीहर एवं बिछिया नदी का जल स्तर फिर से बढऩे लगा है.

बकिया बराज के 12 गेट डेढ़ मीटर खोले गये है और बीहर बराज के 18 गेट पूरे खोल दिये गये है जिससे टमस नदी में 38 सौ क्यूमेक्स पानी पहुंच रहा है. लगातार रात में बारिश हो रही है. तराई क्षेत्र में टमस और बेलन नदी का जल स्तर घटा है. यूपी के मेजा बांध के तीन गेट खुले हुए है जबकि अदवा बांध के सभी गेट बंद कर दिये गये है. जिसके कारण बेलन नदी का जल स्तर कम हुआ है. वही टमस नदी का जल स्तर भी घटा है. दोपहर बाद से जल स्तर तेजी से घटने लगा. जिसके बाद नदी से सटे निचली बस्तियों के लोगो ने राहत की सांस ली है. दरअसल टमस और बेलन नदी के उफान पर होने से निचली बस्तियों में पानी भर गया था और कई मार्ग भी बंद हो गये थे. लेकिन शाम से फिर शुरू हुई बारिश से नदियों का जल स्तर बढऩे लगा है. तेज गरज के साथ लगातार शाम से मुसलाधार बारिश हो रही है.

Next Post

पथरिया में आयोजित संवाद-समाधान शिविर में राज्यमंत्री पटेल व कलेक्टर ने सुनीं जनसमस्याएं, हितलाभ वितरित कर त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Fri Aug 21 , 2026
पथरिया/दमोह।जिले के पथरिया विकासखंड में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के चतुर्थ दिवस बारातघर में आयोजित संवाद- समाधान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं व सेवाओं की जानकारी दी गई तथा प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं के निराकरण की […]

You May Like