टेडी वियर बनाकर 20 हजार रूपये कमा रही मैहर की वास्तविकता

सतना:मैहर जिले के रामनगर तहसील के अंतर्गत ग्राम देवरी निवासी वास्तविकता द्विवेदी पति अनिल द्विवेदी कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई की है। उनके पति सेल्समैन का काम करते है। आमदनी कम होने की वजह से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। बडी मुश्किल से किसी तरह गुजर-बसर होता था। कुछ कर गुजरने की चाह में वास्तविकता 2022 में स्व-सहायता समूह से जुड़ी और समूह की अध्यक्ष बनाई गई।

वास्तविकता ने बताया कि एनआरएलएम के अंतर्गत टेडी वियर बच्चों के खिलौने बनाने की ट्रेनिंग की और फिर टेडी वियर बनाने का कार्य शुरू किया। जिसके लिए वास्तविकता ने बैंक से 70 हजार का लोन लिया था। आज प्रतिमाह 15 से 20 हजार रूपये का मुनाफा कमा रही है। वास्तविकता स्वयं से बनाए गए टेडी वियर को अपनी दुकान से बेचती है और आस-पास के क्षेत्रों में थोक सप्लाई भी देती है। जिसके लिए कच्चा मटेरियल की खरीदी के लिए स्वयं ही जाती है। जीवन में आये इस आर्थिक बदलाव के लिए वास्तविकता ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और आजीविका मिशन को धन्यवाद दिया है।

Next Post

जन समस्याओं पर गंभीर हैं मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी

Mon Mar 10 , 2025
सतना:मैहर विधानसभा क्षेत्र के भदनपुर गांव में हैंडपंप से गंदा पानी और मांस के टुकड़े निकलने की कथित शिकायत पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) को मौके पर पहुंचकर जांच और सुधार के निर्देश दिए। PHE की टीम ने मौके का निरीक्षण […]

You May Like