जन समस्याओं पर गंभीर हैं मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी

सतना:मैहर विधानसभा क्षेत्र के भदनपुर गांव में हैंडपंप से गंदा पानी और मांस के टुकड़े निकलने की कथित शिकायत पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) को मौके पर पहुंचकर जांच और सुधार के निर्देश दिए।

PHE की टीम ने मौके का निरीक्षण कर पानी की लैब जांच के लिए सैंपल लिया और सुधार कार्य शुरू किया। स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक की इस तत्परता और समस्या समाधान के प्रति गंभीरता पर आभार व्यक्त किया है। विधायक ने आश्वासन दिया कि जल आपूर्ति की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Next Post

वानुआतु के प्रधानमंत्री ने ललित मोदी का पासपोर्ट रद्द करने का निर्देश दिया: रिपोर्ट

Mon Mar 10 , 2025
नई दिल्ली 10 मार्च (वार्ता) वानुआतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने नागरिकता आयोग को पूर्व आईपीएल प्रमुख और भगोड़े ललित मोदी को जारी वानुआतु पासपोर्ट रद्द करने का निर्देश दिया है। रिपोर्टों और प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक कथित प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री नापत ने कहा कि हालांकि जांच […]

You May Like