चंदेरी रोड की घटना, चेहरा जख्मी मिला शव,पास में मिली लाइसेंसी बंदूक
अशोकनगर। चंदेरी रोड पर भूसा संघ के अध्यक्ष गब्बर सिंह यादव की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना उनके भूसा फड़ के पास हुई, जहां उनकी लाइसेंसी बंदूक भी बरामद हुई। वहीं शनिवार को आक्रोशित परिजनों और समाजजनों ने बस स्टैंड पर चक्काजाम कर दिया। जिसमें उन्होंने ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
जानकारी के अनुसार, गब्बर सिंह यादव शुक्रवार रात करीब 9 बजे घर से खाना खाकर एक कार्यक्रम की कहकर निकले थे। लेकिन देर रात करीब 2 बजे उनके ज़ख्मी होने की सूचना मिली जब मौक पर जाकर देखा तो वह मृत मिला।इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। जहां पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों के अनुसार, गब्बर सिंह पिछले 15 सालों से भूसे का व्यापार कर रहे थे। वे कुछ अन्य व्यवसायों में भी साझेदारी रखते थे। गोली लगने से उनका चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अधिकारियों ने दिया जांच का आश्वासन :- घटना की जानकारी लगने के बाद एसडीएम बृज बिहारी श्रीवास्तव, एसडीओपी विवेक शर्मा सहित पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और सभी लोगों से बात की। एसडीओपी विवेक शर्मा ने सभी लोगों को आश्वासन दिया कि वह हर एंगल पर जांच करेंगे, सीडीआर निकलवाएंगे, सीसीटीवी कैमरे चेक करवाएंगे साथ ही लोकेशन के आधार पर भी जांच की जाएगा।