भाजपा के संरक्षण में चुनाव आयोग डालता है वोटों की डकैती : अखिलेश

इटावा, 9 अगस्त (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में चुनाव आयोग वोटो की डकैती डालने में जुटा हुआ है।

अपने गृह जिले इटावा में रक्षाबंधन ने अवसर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार और चुनाव आयोग मिल कर वोटो की लूट करने में जुटे हुए है। भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ने वोटो की डकैती की थी और वोटो का अपहरण किया था ।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने अयोध्या और कुंदरकी के चुनाव में तय किया कि कौन वोट डालेगा और कौन नहीं। भाजपा के इशारे पर सपा के वोट काटे गए, सपा के पास वीडियो है जिसमें एक एक आदमी ने छह छह वोट डाले जबकि हमें लगता था कि चुनाव आयोग न्याय करेगा।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर वोटों की चोरी का मामला उठाने वाले सवालों पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमेशा चुनाव में यह चिंता रही है कि चुनाव आयोग न्याय करेगा कि नहीं। सबसे बड़ा उदाहरण यूपी के उपचुनाव में देखने को म‍िला । बूथ चोरी तो छोटी चीज है। भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ने डकैती की थी। वोटों का अपहरण किया गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान कि 2017 के बाद प्रदेश में अपराध कम हुआ है, श्री यादव ने कहा कि सरकार को प्रदेश के टॉप टेन अपराधियों की सूची जारी करनी चाहिए और अगर सरकार अपराधियों की सूची जारी नहीं करती जब तक सरकार खुद माफिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के भारत पर टैरिफ लगाने के सवाल पर उन्होने कहा कि जब भारत अपना कारोबार बढ़ाएगा तो अमेरिका और अन्य देश धमकी नहीं दे पायेगा। आज अमेरिका से ही नहीं बल्कि चीन से भी संबंध खराब हो गये हैं।

चीन ने भारत का बाजार छीना और हमारी जमीन छीनी है। अगर भाजपा ने अपने देश के किसानों और उद्योग पर भरोसा किया होता तो देश की तस्वीर दूसरी होती।

सैफई में रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद परिवार के साथ इटावा जा रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने छिमारा गांव के रास्‍ते में पति-पत्‍नी और बेटी को खून से लथपथ देखकर अपना काफ‍िला रुकवा दिया। कार से उतरकर अखिलेश यादव घायल परिवार के पास पहुंच गए। इसके बाद अपनी फ्लीट में मौजूद एंबुलेंस से तीनों को सैफई मेडिकल कॉलेज भेजवाया। इसके बाद आगे बढ़ गए।

दरअसल, रक्षाबंधन पर पूरा यादव परिवार चाचा राजपाल यादव के घर पहुंचा है। रक्षाबंधन के मौके पर राजपाल यादव के घर पर कार्यक्रम है। इसमें अखिलेश यादव पत्‍नी डिंपल यादव, बेटी अदिति, टीना, बेटे अर्जुन और धर्मेंद्र यादव के साथ पहुंचे हैं।

 

Next Post

झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत

Sat Aug 9 , 2025
विदिशा। 12 दिनों के बाद शनिवार को बादलों ने डेरा डाला और शाम को अचानक बारिश होना शुरू हो गई. बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं फसलों के लिए अमृत बनकर पानी बरसा और किसानों ने राहत की सांस ली।जिले में पिछले 12 दिनों […]

You May Like