सेवा संकल्प यात्रा का शहर में स्वागत, पौधारोपण से जनसंवाद तक हुए कार्यक्रम

जबलपुर। सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली सेवा संकल्प यात्रा बुधवार को जबलपुर पहुंची। रांझी में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर सहित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इंजीनियरिंग कॉलेज रांझी में पौधारोपण के बाद यात्रा सतपुला, कांचघर, घमापुर, बेलबाग, ओमती और मालवीय चौक होते हुए शहीद स्मारक गोलबाजार पहुंची, जहां सेवा संवाद हुआ। राकेश सिंह ने कहा कि सेवा का संकल्प जनभागीदारी से ही मजबूत होगा और युवाओं को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

शहीद स्मारक में आयोजित सेवा संवाद में राकेश सिंह, रत्नेश सोनकर, गौतम चौहान, योगेंद्र सिंह और गौरव राजावत ने संबोधित किया। यात्रा के दौरान जल संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण, गौसेवा, जनसंवाद और वरिष्ठ नागरिकों की सेवा जैसी गतिविधियों पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य सेवा कार्यों को जनभागीदारी से व्यापक बनाना है। यात्रा में गौतम चौहान, गौरव राजावत, अंकित आर्य, ध्रुव विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवाओं ने भी यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साह दिखाया।

Next Post

स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों को मिले स्वर्ण पदक

Wed Sep 23 , 2026
जबलपुर। रांझी स्थित नगर निगम की लक्ष्मी नारायण यादव उच्च माध्यमिक शाला में तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह का समापन विद्यार्थियों के सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। तीसरे दिन विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और गणवेश वितरित किए गए। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, कैंट विधायक अशोक रोहाणी, नगर […]

You May Like