बांदरी। बांदरी पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने पौधरोपण क्षेत्र से चोरी हुई चेनलिंक जाली को बरामद कर दो आरोपियों शाहरूख खान व रिहान खान को हिरासत में लिया। दोनों बजाज आपे (एमपी 15 एलए 4261) में जाली लेकर जा रहे थे। पूछताछ में उन्होंने कबाड़ व्यापारी सत्यपाल लोधी से खरीदी बताई। पुलिस ने वाहन जप्त कर चोरी का मामला दर्ज किया।
इसी दौरान वन विभाग ने चंद्रापुर व सागौनी वीट की वनभूमि से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया। चंद्रापुर के कक्ष आरएफ-256 से 30 हेक्टेयर और सागौनी के कक्ष पीएफ-167, 170 व 171 से करीब 90 हेक्टेयर भूमि को मुक्त कराया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुम्मेर सिंह, रेंजर लखन सिंह ठाकुर, वनपाल राहुल यादव सहित स्टाफ व समिति सदस्य मौजूद रहे।
