कोलंबो, 27 फरवरी (वार्ता) ग्लेन फिलिप्स (39), टिम साइफर्ट (35) और फिन एलेन (29) की शानदार पारियों की मदद से न्यूजीलैंड ने शुक्रवार टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ सात पर 159 रन को स्कोर बनाया। आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को टिम साइफर्ट और फिन एलेन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई। सातवें ओवर में आदिल रशीद ने टिम साइफर्ट को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। टिम साइफर्ट ने 25 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 35 रन बनाये। अगले ही ओवर में विल जैक्स ने फिन एलेन 19 गेंदों में 29 रन को आउटकर पवेलियन भेज दिया। एलेन ने अपनी पारी में तीन छक्के लगाये। रचिन रवींद्र (11), मार्क चैपमैन (15), डैरिल मिचेल (तीन) और कौल मकौंची (14) रन बनाकर आउट हुये। ग्लेन फिलिप्स ने 28 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुए 39 रनों की पारी खेली। उन्हें 18वें ओवर में विल जैक्स ने बोल्ड आउट किया। मिचेल सैंटनर नौ रन बनाकर नाबाद रहे।
इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद, विल जैक्स और रेहान अहमद ने दो-दो विकेट लिये। लियाम डॉसन ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
