गोवा के कैसीनो में सतना के युवक की हत्या, आरोपी गिफ्तार

सतना: गोवा के कैसीनो कार्निवाल में बतौर गार्ड की नौकरी करने वाले सतना के युवक की गुरुवार तडक़े हत्या कर दी गई. गोवा पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.सतना का निवासी 33 वर्षीय युवक धीरु शर्मा पिता शंकर लाल शर्मा गोवा के एक कैसीनो कार्निवाल में गार्ड की नौकरी करता था. गुरुवार तडक़े लगभग सवा 3 बजे कैसीनो के सुरक्षा कर्मियों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया.

इसी दौरान आरोपी युवक ने सीढ़ियों पर लगी लकड़ी की एक रॉड तोड़ ली और उससे सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर दिया. लकड़ी की रॉड में नीचे की ओर लोहे की कील भी लगी हुई थी. जिसके चलते गार्ड धीरु शर्मा और सत्यम गाओनकर बुरी तरह घायल हो गए. हमला करने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला. कैसीनो प्रबंधन द्वारा आनन-फानन में दोनों घायल गार्डों को उपचार के लिए निकट स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया. जहां पर धीरु को मृत घोषित कर दिया गया.

Next Post

झूठी हत्या की साजिश बेनकाब, रंजिश में फंसाने की थी कोशिश

Fri May 30 , 2025
इंदौर:पलासिया थाने में दर्ज एक हत्या के प्रयास के मामले ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है. पुलिस ने खुलासा किया है कि कथित पीड़ित शिवराज मेवाड़ा ने ही अपने ऊपर हमला कर झूठी रिपोर्ट करवाई थी. जिससे कि रंजिश के चलते तरुण मालवीय को फंसाया जा सके. तकनीकी साक्ष्य […]

You May Like