‘धुरंधर’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बाद रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ न्यू यॉर्क में छुट्टियां मना रहे हैं। फैंस संग ली गईं उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की जबरदस्त कामयाबी का जश्न मना रहे हैं। रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद एक्टर पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ न्यू यॉर्क में छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं। कपल वहीं न्यू ईयर सेलिब्रेट करने की तैयारी में है और इससे जुड़ी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
