भाजपा मंडल अध्यक्ष मोरवा पर मारपीट का मामला पंजीबद्ध

सिंगरौली: भारतीय जनता पार्टी मंडल मोरवा के मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कुर्वंशी समेत आधा दर्जन आरोपियों पर मारपीट एवं गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी से संबंधित अपराध कोतवाली बैढ़न में जीरो पर दर्ज किया गया है । फरियादी सत्यनारायण वैस पिता शंकर प्रसाद वैस ने भारतीय जनता पार्टी मंडल मोरवा के मंडल अध्यक्ष एवं उनके अन्य साथियों पर मारपीट संबंधित कोतवाली बैढ़न में अपराध पंजीबद्ध कराया है आरोप है कि पिछले दिनों मोरवा के मंडल अध्यक्ष एनसीएल ऑफिस के सामने सिंगरौली में खड़े थे.

तभी वाहन से पास लेते समय विरोध किया और वह तथा उनके साथियों ने बेरहमी से मारपीट करने लगे। आरोप लगाया है कि उनके दबंगई की चलते मोरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराया। बाद में उपचार करने बैढ़न स्थित सिंगरौली हॉस्पिटल में आया जहां गंभीर चोट आने के कारण कोतवाली बैढ़न में अपराध पंजीबद्ध कराया गया है ।पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत करीब आधार दर्जन आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध की है और उक्त घटनाक्रम की विवेचना मोरवा पुलिस करेगी

Next Post

नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत में सुरक्षा को लेकर उठे सवाल, ओटी घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण

Mon Dec 29 , 2025
सिंगरौली: नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत में तीन दिन पूर्व घटी एक गंभीर घटना के बाद अस्पताल परिसर में भय और असहजता का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार ऑपरेशन थिएटर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में उस समय अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो गई, जब ड्यूटी के दौरान कार्य कर रहे चिकित्सक […]

You May Like