चूहाकांड: 3 दिन गुजरे, अभी तक पेश नहीं की गई जांच रिपोर्ट

जबलपुर: महाकोशल के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों व परिजनों को चूहों द्वारा काटने के मामले में जांच कमेटी की रिपोर्ट अभी तक पेश नहीं की गई है जबकि तीन दिन बीत चुके हैं। जानकारी के अनुसार घटना में कलेक्टर के संज्ञान लेने के बाद मेडिकल अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा ने तीन सदस्यीय टीम गठित की थी जो कि चूहाकंाड की जांच कर रही है। इस टीम को 3 दिन का समय दिया गया था, गुरूवार को तीन दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन अभी तक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

ऐसे में मेडिकल प्रबंधन द्वारा स्पष्ट किया जा रहा है कि जांच रिपोर्ट का एक से दो दिन और इंतजार किया जाएगा अगर नहीं आएगी तो फिर जांच करने वालों को पत्र जारी किया जाएगा। विदित हो कि जांच करने वालों में मेडिकल के अस्थि रोग विभाग के प्राध्यापक डॉ. अशेक विद्यार्थी, सहायक अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह गढ़वाल और कार्यवाहक मेट्रन श्रीमति मनीषा लाल को शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले मेडिकल अस्पताल के मनोरोग विभाग में 3 मरीजों के पैरों को काट लिया था। इसके पहले चूहों ने अस्पताल के वार्ड बॉय व एक नर्स को भी काटकर अपना शिकार बताया था। घटना इसलिए भी गंभीर हो गई थी क्योंकि इंदौर में एमवाय अस्पताल में चूहों के काटने से दो मासूम बच्चों की मौत भी हो चुकी है इसलिए चूहों के काटने की घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है।
इनका कहना है
–अभी जांच कमेटी द्वारा रिपोर्ट पेश नहीं की गई है लेकिन सफाई कंपनी पर 50 हजार रुपए का अर्थदंड लगा दिया गया है। एक-दो दिन में जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई तो फिर जांच कमेटी के सदस्यों को पत्र जारी किया जाएगा।
–डॉ. नवनीत सक्सेना, डीन, मेडिकल कॉलेज अस्पताल

Next Post

दुर्गोत्सव: 28 सौ से अधिक का फोर्स संभालेगा सुरक्षा का जिम्मा

Fri Sep 19 , 2025
जबलपुर: दुर्गोत्सव में पूरे देश में संस्कारधानी की अलग पहचान है, जिसको लेकर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। सुरक्षा से लेकर व्यवस्थाएं चाक चौबंध करने तैयारियां तेज कर दी गई है। नवरात्र में 28 सौ से अधिक के फोर्स पर सुरक्षा का जिम्मा होगा। सुरक्षा में 5 एएसपी, […]

You May Like