NSA में ACTION HC की सरकार को फटकार; बहानेबाजी नहीं चलेगी, 50 हजार का जुर्माना

जबलपुर: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की युगल पीठ ने एक मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को जमकर फटकार लगाई। जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस देवनारायण मिश्रा की पीठ ने कहा कि हाई कोर्ट कोई मजाक नहीं है, यहां बहानेबाजी नहीं चलेगी। कोर्ट ने सरकार पर 50 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाते हुए यह राशि विधिक सेवा समिति के खाते में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही स्पष्ट किया कि सरकार चाहें तो यह रकम दोषी अधिकारी से वसूल सकती है। यह मामला बुरहानपुर निवासी शेख अफजल के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। कोर्ट ने पूर्व में राज्य शासन को निर्देश दिए थे कि केंद्र शासन को भेजी गई जानकारी से संबंधित रजिस्टर पेश किया जाए।

Next Post

बंगाल वारियर्स ने नवीन कुमार को टीम का मुख्य कोच किया नियुक्त

Fri May 16 , 2025
मुम्बई 16 मई (वार्ता) बंगाल वॉरियर्स ने प्रो कबड्डी लीग के अगले सीजन के लिए नवीन कुमार को टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले कबड्डी के दिग्गज खिलाड़ी नवीन कुमार का एथलीट और कोच दोनों का अच्छा खासा अनुभव है। फ्रैचाइची का मानना […]

You May Like