
सतना। सतना के प्रदीप प्रजापति ने मध्यप्रदेश स्टेट पेरा चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रदीप ने स्वर्ण पदक जीतकर सतना का मान बढ़ाया, वहीं भोपाल के टीटी स्टेडियम में आयोजित लॉन्ग जम्प प्रतियोगिता में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया।प्रदीप प्रजापति सतना जिले के बरदाडीह वार्ड नंबर 10 के निवासी रमेश प्रजापति के बेटे है।
