शहीद भवन में दिखी बाबू वीर कुंवर सिंह के वीरता की झलक

भोपाल: जनयोद्धा राष्ट्रीय नाट्य समारोह की दूसरी शाम शहीद भवन में देशभक्ति और शौर्य के रंग में रंगी नजर आई। कलाकारों ने अभय सिन्हा के निर्देशन में नाटक बाबू वीर कुंवर सिंह का प्रभावशाली मंचन किया।नाटक में 1857 की क्रांति के महान योद्धा वीर कुंवर सिंह के साहस बलिदान और संघर्ष को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। वहीं मंच पर कलाकारों द्वारा दिखाई गई घटनाएं और प्रस्तुति ने दर्शकों को पूरे समय कथानक से बांधे रखा। कलाकारों के अभिनय में जोश और भावनाओं की गहराई साफ नजर आई।
नाटक में वीर कुंवर सिंह की भूमिका में संजय सिंह ने दमदार अभिनय किया। वहीं उमर सिंह के किरदार में आशुतोष कुमार शीत अन्य कलाकारों ने प्रभावी अभिनय से नाटक में प्रस्तुत घटनाओं को जीवंत रूप दे दिया।
नाटक को कथा
कथा की शुरुआत पीर अली की शहादत से होती है, जिससे विद्रोह की आग पूरे बिहार में फैलती दिखाई गई। भोजपुर के वीर योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह की ललकार पर अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष तेज हो जाता है। नाटक में उस क्षण को सशक्त रूप से दिखाया गया। जब अंग्रेज कमिश्नर की शर्त को ठुकराकर बाबू वीर कुंवर सिंह युद्ध का रास्ता चुनते हैं।

आरा कोषागार पर धावा और कैदियों की रिहाई के दृश्य दर्शकों को रोमांचित करते हैं। गंगा पार करते समय घायल होकर अपनी बांह गंगा को समर्पित करने का दृश्य सबसे मार्मिक रहा। अंत में अमर सिंह को आजादी के लिए लड़ते रहने का वचन दिलाया जाता है। प्रस्तुति ने वीर कुंवर सिंह के बलिदान को गहरी संवेदना के साथ उकेरा।

Next Post

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में आनंद महोत्सव, वेशभूषा प्रतियोगिता में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

Thu Dec 18 , 2025
भोपाल: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के ज्ञान विज्ञान भवन में बुधवार को आनंद महोत्सव और वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव के तहत छात्र कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किया गया।प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। मंच पर भारत की लोक संस्कृति पारंपरिक परिधान और […]

You May Like