
भोपाल।लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग ने अपनी स्थानांतरण प्रक्रिया को अब ऑनलाइन कर दिया है. जिसके लिए ऑनलाइन पोर्टल ई-एचआरएमएस को तैयार किया है.अब इस पोर्टल में आवेदन से आदेश तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी। जिसके साथ ही इस पोर्टल पर सभी खाली पड़े पदों की भी जानकारी सांझा कर दी गई है।
इस पोर्टल के करीब 46 हज़ार स्वास्थ्य कर्मियों के ट्रांसफर होंगे। जिसके लिए नई तबादला नीति बनाई गई है. जिसके आवेदन एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएंगे इस नीति के तहत 31 मई तक ट्रांसफर किए जा सकेंगे एनएचएम संविदा कर्मचारियों के लिए भी ट्रांसफर पॉलिसी मंजूर हो गई है। सभी इच्छुक कर्मचारी 13 मई से 31 मई तक ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकते है,आवेदन करने के लिए वेबसाइट के माध्यम से कर्मचारी अपना आवेदन भर सकते है डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि तबादला नीति के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद 31 मई तक राज्य स्तर पर तबादले किए जा सकेंगे।
