
सुठालिया। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग के उडऩदस्ते द्वारा ग्राम बेराड़ के जंगल से अवैध रुप से परिवहन कर ले जायी जा रही वन उपज को बरामद किया है.
वन विभाग के अमले ने इमारती लकड़ी एवं आयसर वाहन सहित एक हाईड्रोलिक ट्रेक्टर जप्त किया है. मुखबिर की सूचना पर वन चौकी सुठालिया एवं उडऩदस्ता दल राजगढ़ के द्वारा संयुक्त कार्यवाई की जिसमें लगभग 6 घन बबूल की लकड़ी जप्त की है. वाहन में सवार जाहिद खान एवं रईस खान निवासी बैरसिया से पूछताछ की गई जिसमें उक्त लकड़ी यहां से इंदौर ले जाना बताया जाता है.
उक्त कार्यवाई में देवकरण भिलाला उडऩदस्ता प्रभारी राजगढ़, अर्जुन शर्मा वन चौकी प्रभारी सुठालिया, रणजीत गुर्जर, अर्जुन सिंह मालवीय, आशीष प्रजापति, राजेन्द्र सिंह खींची की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
