व्यापारी से 35 लाख की ठगी: गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ा धोखाधड़ी का आरोपी पकड़ाया

भोपाल। क्राइम ब्रांच पुसिस ने करीब 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले फरार इनामी आरोपी को ग्वालियर से गिरफ्तार किया. आरोपी ने बकाया राशि का भुगतान न कर आवेदक और उसकी कंपनी के साथ धोखाधड़ी कर राशि हड़पी थी.

पुलिस के मुताबिक आरोपी नागेन्द्र सिंह भदौरिया को ग्राम उटीला ग्लवालिर से गिरफ्तार किया गया. 7 मार्च को व्यवसायी फरियादी ने क्राइम ब्रांच में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी. व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि उसकी कंपनी औद्योगिक क्षेत्र गोविंदुरा में है. दूसरी कंपनी के निदेशक नागेंद्र सिंह भदौरिया ने प्लास्टिक सीमेंट बैग के उत्पादन में उपयुक्त कच्चा माल खरीदने के लिए उनकी कंपनी से 1 अक्टूबर 2021 को एक एएमओयू किया. इसके बाद षडयंत्रर्पूर्वक ऑर्डर कर शुरुआत में सभी का भुगतान समय पर कर कंपनी का विश्वास जीत लिया. इसी विश्वास पर फरियादी ने नागेनेद्र भदौरिया को उधारी पर माल पहुंचाया. इस दौरान कुल बकाया राशि बढ़ गई. आरोपी ने लगभग 5 लाख रुपये का भुगतान किया और बकाया राशि हडप ली. फरियादी की शिकायत पर लगातार फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेर उस पर 10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा भी की गई थी.

Next Post

जालसाजों ने दो लोगों के खाते से निकाले 11 लाख, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu Sep 10 , 2026
भोपाल। साइबर जालसाजों ने दो लोगों के बैंक खातों से करीब 11 लाख रुपए निकाल लिए. कोलार और कजलीखेड़ा पुलिस ने मामलों में केस दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक 52 वर्षीय संतोष कुमार सेन एलआईसी में फायनेंस एडवाइजर के पद पर हैं. दानिश कुंज कोलार […]

You May Like