
जबलपुर। कटंगी रोड चुंगी नाका मोड़ से आगे एवं करमेता वार्ड नं 73 परशुराम राम वार्ड अंतर्गत खटवानी कार शोरूम के बाजू में मुख्य सड़क का नाला चोक हो गया है जिस कारण स्थानीय दुकानों, ऑफिसों में नाले का गंदा पानी भरने लगा है। आलम ये है कि सड़क में भी पसरे नाले के गंदे पानी के बीच से लोगों को होकर गुजरना पड़ रहा है।
इस संबंध में आस्वाद टोले ,आशीष ताम्रकार, मनोज पाठक, आशीष पटेरिया ,हितेश दहिया राहुल अहिरवार विजय ठाकुर आदि ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि नाला की सफाई की जाए और बड़ी जनसमस्या को दूर किया जाए। मामले में स्वास्थ्य अधिकारी ने नवभारत से कहा है कि जल्द ही मौके पर अमले को भेजकर नाले की सफाई कराई जाएगी जिसके बाद क्षेत्र में गंदा पानी नहीं प्रवेश करेगा।
इनका कहना है–
–आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है। करमेता वार्ड नं 73 परशुराम राम वार्ड अंतर्गत खटवानी कार शोरूम के बाजू में अगर नाला चोक है तो निगम के स्वच्छता अमले को भेजकर जल्द सुधार कार्य कराया जाएगा और स्थानीय लोगों को राहत दी जाएगी।
–अंकिता बर्मन, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम जबलपुर।
