जबलपुर: रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया। मौके पर पहुंची अनन्या क्लीनिक की पैरामेडिकल स्टाफ अनीता ने यात्री को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा दी। यात्री बोलने की स्थिति में नहीं था और उसके साथ कोई परिजन या परिचित भी मौजूद नहीं था। हालत गंभीर देखते हुए रेलवे ने बिना देर किए एम्बुलेंस बुलाकर उसे शासकीय अस्पताल भेजा। यात्री को अस्पताल पहुंचाने के दौरान ऑन-ड्यूटी आरपीएफ स्टाफ भी साथ रहा और जरूरी सहयोग दिया। रेलवे स्टाफ और चिकित्सा टीम की इस त्वरित पहल से अचेत यात्री को समय रहते उपचार मिल सका। जबलपुर रेल मंडल ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सहायता को लेकर रेलवे लगातार सतर्क है तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद उपलब्ध कराने के लिए स्टाफ को तत्पर रखा जा रहा है।
Next Post
यार्ड रीमॉडलिंग से 20 ट्रेनें रद्द, कई के स्टेशन बदले
Sun Sep 20 , 2026
जबलपुर: बीना और आगासौद स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन जोड़ने के लिए दोनों स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम चल रहा है। 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक होने वाले प्री-एनआई और एनआई कार्य के चलते रेल यातायात पर असर पड़ेगा। इसके तहत ललितपुर-बीना और बीना-ललितपुर मेमू, बीना-कटनी मुड़वारा […]
