सिंगरौली में शांतिपूर्ण संपन्न हुई नीट परीक्षा

सिंगरौली । राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट जिले में आज रविवार को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में प्रवेश के लिए आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिले के चार प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

जिले में कुल 1,367 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,236 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं 131 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार जिले का कुल उपस्थिति प्रतिशत 90.4 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो विद्यार्थियों में उच्च शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है। केंद्रवार आंकड़ों पर नजर डालें तो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयंत में सबसे बेहतर उपस्थिति दर्ज की गई। यहां 312 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 294 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 18 अनुपस्थित रहे। पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विंध्यनगर में 336 में से 309 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 27 अनुपस्थित रहे।

००००

बॉक्स

जयंत केंद्र पर रही सर्वाधिक अभ्यर्थियों की उपस्थिति

जिले के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न एक्सीलेंस स्कूल में 479 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 423 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 56 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं केन्द्रीय विद्यालय जयंत कोलियरी केंद्र में 240 में से 210 अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई और 30 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और व्यवस्थाओं के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी।

००००००

Next Post

शहीद बांठिया के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर जलाए दीपक

Sun Jun 21 , 2026
ग्वालियर। हिंदू महासभा ने आज रविवार को शहीद अमरचंद बांठिया के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर दीपक जलाए। कल बांठिया के वंशज राष्ट्र रक्षक सम्मान से सम्मानित होंगे। बांठिया के 168 वां बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, कार्यकारी […]

You May Like