काबुल, 16 दिसंबर (वार्ता) अफगानिस्तान ने पोलियो उन्मूलन को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमान उमरखिल मौजूदा साल में नवीनतम टीकाकरण अभियान शुरू होने के मौके पर यह बात कही।
यह 2025 का अंतिम पोलियो विरोधी अभियान है। अगले चार दिनों में राजधानी काबुल सहित देश के 34 में से 16 प्रांतों में पांच साल से कम उम्र के लगभग 7.2 मिलियन (70 लाख 20 हजार बच्चों) बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन की बूंदें दी जाएंगी।
श्री जमान ने परिवारों से इस अपंग करने वाली बीमारी के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने की अपील की और यह भी कहा कि जब तक देश पोलियो वायरस से मुक्त नहीं हो जाता, तब तक स्वास्थ्य कर्मचारियों की मदद करें।
रिपोर्ट के अनुसार 2025 में अब तक अफगानिस्तान में पोलियो के नौ मामले दर्ज किए गए हैं।
