
भोपाल। रक्षाबंधन पर्व के दौरान रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष रेलसेवा चलाने का निर्णय लिया है. गाड़ी संख्या 01661 और 01662 रानी कमलापति–रीवा–रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यह गाड़ी एक ट्रिप के लिए 08 अगस्त को रानी कमलापति से तथा 09 अगस्त 2025 को रीवा से चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति से रीवा के लिए शुक्रवार 08 अगस्त को 19:35 बजे प्रस्थान करेगी, जो अगले दिन शनिवार को 06:20 बजे रीवा पहुँचेगी. .गाड़ी संख्या 01662 रीवा से रानी कमलापति के लिए शनिवार 09 अगस्त को 07:35 बजे प्रस्थान करेगी, जो उसी दिन 19:20 बजे रानी कमलापति पहुँचेगी. दोनों दिशाओं में यह गाड़ी रानी कमलापति,विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना ,रीवा स्टेशनों पर ठहरेगी. इस गाड़ी में 4 तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, 5 तृतीय वातानुकूलित इकॉनमी श्रेणी, 5 शयनयान श्रेणी, 2 सामान्य श्रेणी सहित कुल 18 कोच रहेंगे.
