नियंत्रण रेखा पर किसी तरह के संघर्ष विराम का उल्लंघन नहीं हुआ : सेना

नयी दिल्ली 05 अगस्त (वार्ता) सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में संघर्ष विराम उल्लंघन के बारे में मीडिया और सोशल मीडिया में आयी रिपोर्ट का खंडन करते हुए कहा है कि नियंत्रण रेखा पर किसी तरह का संघर्ष विराम उल्लंघन नहीं हुआ है।

सेना ने मंगलवार देर रात एक वक्तव्य जारी कर कहा,“ पुंछ क्षेत्र में संघर्ष विराम उल्लंघन के संबंध में कुछ मीडिया और सोशल मीडिया रिपोर्ट्स आयी हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि नियंत्रण रेखा पर कोई संघर्ष विराम उल्लंघन नहीं हुआ है।

कृपया असत्यापित जानकारी फैलाने से बचें।“

उल्लेखनीय है कि इन रिपोर्टों में कहां गया था कि पुंछ क्षेत्र में सीमा पार से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है।

Next Post

सीधी की बेटी संयोगिता ने वूशु में देश को दिलाया गोल्ड

Tue Aug 5 , 2025
सीधी जिले की बेटी संयोगिता सिंह भदौरिया ने जॉर्जिया के बातूनी में आयोजित वूशु इंटरनेशनल प्रतियोगिता में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। वह हटवा चितांग की निवासी और पुलिस लाइन सीधी स्थित वूशु ट्रेनिंग सेंटर की छात्रा हैं। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक […]

You May Like