ग्रामोदय विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियों के साथ मेजर ध्यानचंद को किया नमन

चित्रकूट:राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर में आज कुलसचिव प्रो आञ्जनेय पांडेय ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति के निर्देशों के परिपालन में ग्रामोदय विश्वविद्यालय कैंपस में खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 28 अगस्त को स्थानीय ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,निर्णायक की भूमिका प्रांश सिंह (गुड्डू) ने निभाई।
फाइनल मुकाबले 30 अगस्त को होंगे।
इस अवसर पर कुलगुरू प्रो आलोक चौबे के संदेश में कहा गया है कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करता रहेगा।इस अवसर पर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के अधिष्ठाता इंजी. अश्विनी दुग्गल, डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव, खेल इकाई के प्रभारी डॉ. विनोद कुमार सिंह एवं विजय सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय फुटबॉल टीम एवं अन्य टीम के मध्य फुटबॉल मैत्री मैच भी आयोजित किया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका अनीस कुमार तिवारी ने निभाई।

Next Post

तेलंगाना में नीट-पीजी परीक्षा शुरू

Sun Aug 30 , 2026
हैदराबाद, 30 अगस्त (वार्ता) तेलंगाना में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) परीक्षा शुरू हुई। राज्य भर के 56 केंद्रों पर कुल 17,627 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। राज्य सरकार ने इन केंद्रों पर परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सभी ज़रूरी इंतज़ाम किए हैं। यह […]

You May Like