संपत्ति कर वसूली में लापरवाही पर कर संग्राहकों का वेतन राजसात

ग्वालियर। संपत्ति कर के बकायेदारों से वसूली के लिए अभियान के तहत बकायेदारों से निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अपर आयुक्त टी. प्रतीकराव द्वारा संपत्ति कर वसूली की समीक्षा के दौरान वार्ड क्रमांक 11 के कर संग्राहक गंगाराम राजे एवं वार्ड क्रमांक 2 के कर संग्राहक द्वारा आगामी सप्ताह में बकायेदारों से की जाने वाली वसूली के संबंध में अपेक्षित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। साथ ही वसूली कार्य में लापरवाही भी सामने आई।

इस पर अपर आयुक्त प्रतीकराव ने दोनों कर संग्राहकों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका एक-एक दिवस का वेतन राजसात करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संपत्ति कर वसूली कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करनी होगी।

Next Post

SpaceX का अंतरिक्ष में ऐतिहासिक धमाका! लौटते रॉकेट को हवा में ही पकड़ा, दुनिया रह गई दंग

Sun Nov 15 , 2026
वाशिंगटन, स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने अंतरिक्ष से लौटकर रचा इतिहास। 22 घंटे के मिशन में लगाए पृथ्वी के 14 चक्कर। हालांकि बूस्टर को सुरक्षित पकड़ने की कोशिश रही नाकाम। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने एक बार फिर अंतरिक्ष में इतिहास रच दिया है। कंपनी के स्टारशिप अंतरिक्ष यान को पृथ्वी […]

You May Like