चलती ट्रेन से यात्री गिरा, दोनों पैर क्षतिग्रस्त

सतना : गोरखपुर से अहमदाबाद तक की यात्रा कर रहा एक व्यक्ति का संतुलन बिगडऩे के कारण हाटी रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन से नीचे गिर गया. ट्रेन की चपेट में आने के कारण उसके दोनों पैर क्षतिग्रस्त हो गए. गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय सतना में प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया.ट्रेन क्रमांक 19490 मोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में सवार यात्रियों द्वारा रेलवे कंट्रोल रुम को इस बात की सूचना दी गई कि ट्रेन की सामान्य बोगी में सवार एक यात्री नीचे गिर गया है.

यह सूचना प्रसारित होते हुए स्टेशन प्रबंधक, जीआरपी और आरपीएफ सतना के पास तक पहुंची. जिसे देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ अमला बताए गए स्थान पर पहुंच गया. आस पास तलाश करने पर रेलवे ट्रैक के निकट एक व्यक्ति बुरी तरह घायल अवस्था में पाया गया. घायल व्यक्ति को फौरन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया. जहां पर फौरन भर्ती कर उपचार शुरु हुआ.

चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि एक ओर जहां व्यक्ति के दोनों पैर क्षतिग्रस्त हो गए हैं वहीं दूसरी ओर काफी रक्त भी बह चुका है. लिहाजा कुछ देर तक उपचार करने के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए आगे के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया. जहां पर भर्ती कर उपचार जारी है व हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. वहीं जीआरपी द्वारा घायल यात्री के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. जिसके आधार पर परिजन रीवा के लिए रवाना हो गए.
 झटके से संतुलन बिगड़ा
घायल यात्री की पहचान तालीम हुसैन पिता मौलवी उम्र 38 वर्ष निवासी सिवान बिहार के तौर पर हुई. बताया गया कि तालीम गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन की सामान्य बोगी में सवार होकर यात्रा कर रहे थे. बोगी में काफी भीड़ थी, इसी दौरान वे शौचालय की ओर जाने के लिए निकले. उस दौरान ट्रेन तेज रफ्तार से हाटी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी. जैसे ही वे दरवाजे के निकट पहुंचे अचानक  ट्रेन में लगे झटके के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया. जिससे देखते ही देखते वे ट्रेन से नीचे गिर गए.

Next Post

पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला

Fri Feb 27 , 2026
सतना: युवकों के बीच आपसी विवाद के चलते पहले भी दो बार झगड़ा-मारपीट की घटना सामने आ चुकी थी. लेकिन तीसरी बार हुए विवाद ने उस वक्त गंभीर मोड़ ले लिया जब एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया. घायल का उपचार जारी है व पुलिस द्वारा […]

You May Like