ब्रिटेन में आतंकवादी हमले की योजना बनाने के संदेह में पांच लोग हिरासत में

लंदन, 04 मई (वार्ता) ब्रिटेन में आतंकवादी हमले की योजना बनाने के संदेह में चार ईरानी नागरिकों सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। यह जानकारी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने दी।

बयान में कहा गया कि आतंकवाद रोधी पुलिस ने सक्रिय जांच के अंतर्गत आतंकवाद संबंधी अपराधों के संदेह में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसका नेतृत्व मेट्रोपोलिटन आतंकवाद रोधी कमान कर रही है।

उल्लेखनीय है कि पांचवें व्यक्ति की नस्ल का पता लगाया जा रहा है। वे सभी अभी हिरासत में हैं। हिरासत में लिए गए लोगों की उम्र 29 से 46 वर्ष के बीच है।

जांच के दौरान पुलिस लंदन, स्विंडन और ग्रेटर मैनचेस्टर में भी तलाशी ले रही है।

Next Post

दक्षिण-पश्चिमी सूडान में दो दिनों में अर्धसैनिक हमलों में 300 लोगों की मौत

Sun May 4 , 2025
खार्तूम, 04 मई (वार्ता) दक्षिण-पश्चिमी सूडान के पश्चिमी कोर्डोफन राज्य के अल-नुहूद शहर पर अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के हमलों में कम से कम 300 लोग मारे गए। यह जानकारी सूडान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को दी। मंत्रालय के एक बयान में कहा कि ये हमले पिछले दो […]

You May Like