मंत्री प्रतिमा बागरी का जाति प्रमाण पत्र फर्जी, तत्काल हो निरस्त: प्रदीप अहिरवार

भोपाल। मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने बुधवार को राज्य स्तरीय जाति छानबीन समिति के समक्ष उपस्थित होकर राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र को “फर्जी” बताते हुए उसे तत्काल निरस्त करने की मांग की।

प्रदीप अहिरवार ने प्रमुख सचिव ई. रमेश सहित समिति के अन्य अधिकारियों के समक्ष दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए दावा किया कि प्रतिमा बागरी का परिवार वर्ष 1950 की संवैधानिक स्थिति के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग में नहीं आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि नियमों के विपरीत जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया।

अहिरवार ने बताया कि इस मामले की शिकायत एक वर्ष पहले राज्य स्तरीय छानबीन समिति से की गई थी। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने जबलपुर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 60 दिनों के भीतर मामले में निर्णय लेने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद कार्रवाई तेज हुई।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विंध्य क्षेत्र में बागरी समुदाय को सामान्य वर्ग की राजपूत जाति माना जाता है और इसी आधार पर प्रमाण पत्र निरस्त किया जाना चाहिए।

 

Next Post

​भौंरी पुलिस प्रशिक्षण शाला में दीक्षांत परेड: MP पुलिस बेड़े में शामिल हुए 521 नव आरक्षक

Thu May 21 , 2026
भोपाल। पुलिस प्रशिक्षण शाला भौंरी, भोपाल में आयोजित भव्य दीक्षांत परेड के साथ चौथे बैच के 521 नव आरक्षकों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ और उन्हें औपचारिक रूप से मध्यप्रदेश पुलिस बल में शामिल किया गया। अनुशासित कदमताल, देशभक्ति के उत्साह और आकर्षक परेड ने समारोह में मौजूद अतिथियों एवं […]

You May Like