राधा स्वामी डेरे पहुँचे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव

 

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आज अपने इंदौर प्रवास के दौरान खंडवा रोड स्थित राधा स्वामी डेरे में पहुँच कर Babaji Gurinder singh ji Dhillon और Huzur Jasdeep singh ji Gill के दर्शन किए और सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मध्य प्रदेश की ओर से उनका अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि बाबा जी , व्यास पंजाब से सत्संग हेतु इन्दौर पधारे हैं। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि वे संत मत से गहरे रूप से प्रभावित हैं और प्रदेश सरकार सन्तों के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए कार्य कर रही है।

Next Post

पेनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक दिवस समारोह में छात्रों ने हौसलों की उड़ान भरी

Sun Jan 26 , 2025
इंदौर, शनिवार – पेनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल ने अपना तीसरा वार्षिक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया, जहां छात्र, शिक्षक और अभिभावक प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन देखने के लिए एक साथ आए। इस वर्ष की थीम, ‘उड़ान’ प्रदर्शन, सजावट और कार्यक्रम के समग्र माहौल में उपयुक्त रूप से प्रतिबिंबित […]

You May Like