सूने मकान से 15 लाख की चोरी, कोतवाली पुलिस की मुसीबत बढ़ी

शाजापुर, त्योहारी सीजन में बदमाशों ने नगर को अपना ठिकाना बना लिया है. जिन्होंने एक सप्ताह के अंदर चार से पांच वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पहले बदमाशों ने द्वारकापुरी कॉलोनी के सूने मकानों पर धावा बोला. तो शुक्रवार रात में बदमाशों ने आदर्श नवीन नगर स्थित सूने घर में घुसकर नकदी और आभूषण सहित 15 लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया.

आदर्श नगर में रहने वाले सहकारिता संघ के जिलाध्यक्ष लखन कुंभकार का परिवार रक्षाबंधन मनाने बाहर गया हुआ था और घर पर ताला लगा था. इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने घर के ताले तोडक़र वारदात को अंजाम दिया. चोरी में 7 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात शामिल हैं. कुंभकार ने बताया कि उनका परिवार 26 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने ग्राम मदाना गया था. घर पर कोई मौजूद नहीं था. शनिवार को जब परिवार वापस लौटा, तो मकान के ताले टूटे हुए मिले और घर का सामान बिखरा पड़ा था. इसके बाद चोरी का पता चला. परिजनों के अनुसार उनके दो भांजों की नवंबर-दिसंबर में होने वाली शादी की तैयारियों के लिए घर में लगभग 7 लाख रुपए नकद रखे थे. इसके अतिरिक्त सोने-चांदी के जेवरात भी घर में मौजूद थे. नकदी और जेवरात की कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई गई है.

डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीम ने की जांच

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. जिनके साथ डाग स्क्वॉड, साइबर टीम और फिंगर प्रिंट टीम के एक्सपर्ट भी थे, जिन्होंने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए.

Next Post

गवली समाज ने नाच-गाकर धूमधाम से मनाया भुजरिया पर्व, सावन माह को दी विदाई

Sat Aug 29 , 2026
शाजापुर,  क्षेत्र में अच्छी बारिश हो और चहुंओर हरियाली लहलहाए, इस मनोकामना के साथ गवली समाज ने भुजरिया पर्व मनाया. शनिवार शाम को एक चल समारोह निकाला गया, जिसमें नाच-गाकर सावन को विदाई दी गई. वहीं सावन और कन्हैया के लोकगीतों पर समाजजन जमकर झूमे. हर त्यौहार मनाने की गवली […]

You May Like