जेवर में लगेगी छठी सेमी कंडक्टर इकाई

नयी दिल्ली 14 मई (वार्ता) केंद्र सरकार ने एचसीएल और फॉक्सकॉन के संयुक्त उद्यम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के जेवर में 3706 करोड़ रुपए के निवेश से एक और सेमी कंडक्टर इकाई की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमाेदन किया गया।

बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह इकाई 2027 में उत्पादन शुरु कर देगी। उन्होंने बताया कि देश में पांच सेमीकंडक्टर इकाईयों का निर्माण चल रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में शुरु किये गये भारत सेमी कंडक्टर मिशन में जेवर में विकसित होने वाली इस छठी इकाई के साथ भारत रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सेमीकंडक्टर उद्योग को विकसित करने की अपनी यात्रा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि स्वीकृत इकाई एचसीएल और फॉक्सकॉन का संयुक्त उद्यम है। ये यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में जेवर हवाई अड्डे के पास एक संयंत्र स्थापित करेंगे। यह संयंत्र मोबाइल फोन, लैपटॉप, ऑटोमोबाइल, पीसी और डिस्प्ले वाले अन्य उपकरणों के लिए डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स का निर्माण करेगा। इस संयंत्र को 20,000 वेफर्स प्रति माह के हिसाब से तैयार किया गया है। इसकी उत्पादन क्षमता तीन करोड 60 लाख चिप प्रति माह होगी। इस संयंत्र में दो लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

श्री वैष्णव ने बताया कि सेमी कंडक्टर उद्योग पूरे देश में आकार ले रहा है। देश भर के कई राज्यों में विश्व स्तरीय संयंत्र स्थापित हो चुकी हैं। देश में 270 शैक्षणिक संस्थानों और 70 स्टार्टअप में छात्र और उद्यमी नए उत्पादों के विकास के लिए विश्व स्तरीय नवीनतम डिजाइन प्रौद्योगिकियों पर काम कर रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि भारत में लैपटॉप, मोबाइल फोन, सर्वर, चिकित्सा उपकरण, बिजली इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा उपकरण और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के तेजी से विकास के साथ सेमीकंडक्टर की मांग बढ़ रही है।

Next Post

महंगाई घटने से चढ़ा बाजार

Wed May 14 , 2025
मुंबई, 14 मई (वार्ता) देश में इस वर्ष अप्रैल में खुदरा और थोक महंगाई घटने से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नीतिगत दरों में और कटौती करने की उम्मीद बढ़ने से उत्साहित निवेशकों की चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयरों […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।