
जबलपुर। घमापुर थना अंतर्गत रावत के बाड़ा के पीछे शीतला माई के पास नाले में युवक की लाश पड़ी मिली। पुलिस के मुताबिक मुकेश कुमार बेन 45 वर्ष निवासी रज्जन डेयरी के पास घमापुर ने सूचना दी कि उसका छोटा भाई दिलीप कुमार बेन 35 वर्ष किराये का आटो चलाता था तथा रात्रि में उसी आटो में से जाता था दिलीप आटो चलाने गया था, सुवह लगभग 9 बजे उसे सूचना मिली कि उसका भाई दिलीप बेन तेलमिल रावत बाड़ा के पीछे नाले में मृत अवस्था में पड़ा मिला।
